lifestyle david beckham son brooklyn beckham girlfriend nicola peltz is a fashion lover
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/9
बेकहम की होने वाली बहू कपड़ों पर लुटाती है लाखों, अरबपति है पिता

डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं। कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए इस बात को सभी के साथ शेयर किया। अपनी होने वाली बहू निकोला पेल्ट्ज को बेकहम परिवार ने भी खुली बाहों से स्वीकार किया है। वैसे आपको बता दें कि निकोला एक ऐक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिस वजह से इस बाला की एक-एक तस्वीर स्टाइल गोल देती दिखती है।
2/9
मां से आए मॉडलिंग के गुण

निकोला ऐक्टिंग के साथ ही मॉडलिंग वर्ल्ड में भी ऐक्टिव हैं। वह आए दिन मैगजीन फोटोशूट का हिस्सा बनती रहती हैं। उनकी मां Claudia Heffner भी फेमस मॉडल रह चुकी हैं।
3/9
ब्लैक कलर है फेवरिट

निकोला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ब्लैक कलर के कपड़े पहनना बहुत पसंद है। इस वजह से उनकी अलमारी में इस रंग की ढेरों आउटफिट्स हैं।
4/9
मूड के हिसाब से स्टाइल और मेकअप

निकोला अपने मूड के हिसाब से स्टाइल और मेकअप करती हैं। यहां तक कि रेड कार्पेट के फोटोज के लिए भी वह मूड के हिसाब से पोज देती हैं।
5/9
सिंपल ऐंड स्टाइलिश

निकोला के फैशन में सिंप्लिसिटी ऐंड स्टाइल का मिक्स देखने को मिलता है। फैशन के मामले में वह कभी भी ज्यादा एक्सपेरिमेंट करती नजर नहीं आती हैं। इसकी जगह वह ऐसे कपड़े लेती हैं, जो उन्हें असहज न करें।
6/9
जैकेट्स के लिए प्यार

अगर इस खूबसूरत बाला के इंस्टाग्राम पर नजर डाली जाए, तो कोई भी देख सकेगा कि निकोला को जैकेट्स कितनी पसंद हैं। अकेले लेदर मटीरियल में ही उनके पास ढेरों स्टाइल्स हैं।
7/9
मॉम के कपड़े भी पहन लेती हैं निकोला

निकोला कभी-कभी अपनी मां के कपड़े भी पहन लेती हैं। इस बात को उन्होंने खुद तस्वीर शेयर कर फैन्स के साथ साझा किया था।
8/9
स्टाइल में दिखता है रेट्रो टच

निकोला के कपड़ों और स्टाइल में रेट्रो टच खासतौर से हाईलाइट होता नजर आता है। उनके बाल भी इससे परफेक्टली मैच होते हैं।
9/9
कपड़ों से लेकर ऐक्सेसरीज पर खर्च करती हैं लाखों

निकोला अमेरिका के अरबपति बिजनसमैन नेलसन पेल्ट्ज की बेटी हैं। इस वजह से इस बाला को बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही। निकोला अपने कपड़ों से लेकर जूतों, चश्मे, पर्स, ऐक्सेसरीज आदि पर लाखों रुपये खर्च करती हैं। (फोटो साभार:इंस्टाग्राम@nicolaannepeltz)
Source link


