महाकाल मंदिर के पास फिर गरजा बुलडोजर, बेगमबाग क्षेत्र में 16 अवैध बिल्डिंग जमींदोज

उज्जैन में महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकंठ द्वार के पास स्थित मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 अवैध बिल्डिंगों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

blob:https://www.no2politics.com/f1373919-7abf-4d94-b5e5-0494ea2a6c20

बताया जा रहा है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों पर नियमों के विरुद्ध धर्म विशेष के लोगों द्वारा व्यावसायिक निर्माण कर अवैध अतिक्रमण किया गया था। 45 आवासीय भूखंडों के 90 हिस्से कर उन पर व्यवसायिक निर्माण खड़े कर दिए गए थे।कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन पोकलेन और बुलडोजर लगाए गए हैं।

मौके पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ, करीब 50 पुलिस अधिकारी और जवान, 50 नगर निगम कर्मी समेत भारी प्रशासनिक अमला तैनात है।प्रशासन इससे पहले भी 42 अवैध बिल्डिंगों को तोड़ चुका है और अब शेष अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260325-WA0001.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here