गर्मियों के मौसम में छाछ यानी बटरमिल्क का सेवन खूब किया जाता है। यह ठंडक देने के साथ-साथ सेहत को कई तरह से फायदा भी पहुंचाती है लेकिन आपको ये नहीं मालूम होगा कि छाछ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। जी हां, छाछ की मदद से आप बेदाग त्वचा और चमकदार एवं मजबूत बाल पा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे।
त्वचा के लिए छाछ
छाछ में उत्तम ब्लीचिंग तत्व होते हैं। ये लैक्टि एसिड से भरपूर होती है जो कि त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। इससे दाग-धब्बों और टैनिंग को हटाया जा सकता है। ये बढ़ती उम्र के निशानों को हल्का करने और त्वचा में कसाव लाने में भी उपयोगी है।
छाछ धूप से झुलसी त्वचा को भी ठीक करने में मदद करती है। स्किन को गहराई से साफ करने और उसे मुलायम बनाने में भी छाछ काम आती है। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूध पीने का सही समय
आयुर्वेद में दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। इसमें वे सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। वैसे तो दूध का सेवन दिनभर में कभी भी किया जा सकता है। मगर इसे रात के समय पीने से शरीर की पूरी थकान मिटती है और गहरी नींद भी आती है। वहीं, दूध पचाने में भारी होता है इसलिये अगर इसे सुबह पिया गया तो शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। बूढ़े लोगों को दोपहर में दूध पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दूध को किसी अन्य भोजन के साथ नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में दिक्कत होती है। खाना खाने के दो घंटे के बाद दूध का सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार दही को अगर दोपहर से पहले खाएं तो यह बेहद गुणकारी होता है। खाली पेट दही खाने से बीपी लो होने की समस्या हो सकती है। इसलिए खाली पेट की जगह नाश्ते में खाएं। कई लोग दही को रात में खा लेते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे रात में खाने से खांसी-जुकाम और फेफड़ों की बीमारी के साथ-साथ जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। खाने से पहले दही को कभी गर्म नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, अगर दही में चीनी मिलाकर खाया जाए तो यह हमें दिनभर के लिए इंस्टेंट एनर्जी भी देता है। Also read: इन 7 तरीकों से अदरक को बनाएं अपने फूड का हिस्सा, दिनभर रहेंगे तरोताजा
आयुर्वेद के अनुसार छाछ यानि मठ्ठा दिन के किसी भी समय पिया जा सकता है। इसे भोजन के बाद पी सकते हैं। वहीं, शाम या रात के समय इसका सेवन करने से पहले मौसम और जगह का ध्यान देना जरूरी है। यदि आपको पेट की दिक्कत रहती है तो छाछ को सुबह खाली पेट पीएं। Also read:वजन घटाने के लिये थाली से न हटाएं चावल, बस जानें खाने और बनाने का सही तरीका
स्किन पर कैसे करें छाछ का उपयोग
छाछ को मसूर की दाल, बेसन, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी, संतरे के छिलके के पाउडर एवं केले जैसी चीजों के साथ मिलाकर लगाने से हर स्किन टाइप के लोगों को फायदा मिलता है। संतरे के छिलके का पाउडर छाछ के साथ मिलकर जिद्दी दाग-धब्बों को दूर करता है। पपीते या टमाटर में छाछ मिलाकर लगाएं और सूखने पर चेहरे को धो लें। सनबर्न और सन डैमेज को कम करने का ये बेहतरीन तरीका है।
बालों के लिए छाछ
छाछ सिर की त्वचा को साफ करती है। इससे डैंड्रफ और बालों के रूखेपन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। छाछ में मौजूद प्रोटीन बालों को पोषण देता है और सभी जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।
छाछ नैचुरल हेयर स्ट्रेटनर का भी काम कर सकती है। इसे नारियल के दूध के साथ मिलाकर लगाने पर बाल नैचुरली सीधे हो जाते हैं। नारियल के दूध और छाछ की मात्रा 2:1 रखें। इस मिश्रण को सूखे बालों पर दो घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।
खाने के बाद जरूर पिएं छाछ, हैं कई फायदे
छाछ को बटरमिल्क भी कहा जाता है और मौसम जब गर्मी का हो, तो भला इस ड्रिंक से बेहतर और क्या हो सकता है। इसमें मौजूद हाई न्यट्रिशंस वैल्यू आपको लू से बचाता है, शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और साथ ही साथ आपको कई तरह के हृदय रोग से भी बचाता है। लिहाजा हमें खाने के बाद छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए। हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है छाछ, यहां जानें…
हाल ही में हुई एक रिसर्च की मानें तो छाछ में ऐसे कई स्पेसिफिक मॉलेक्यूल्स पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल द्वारा प्रकाशित इस रिसर्च में यह भी कहा गया है कि छाछ यानी बटरमिल्क में मौजूद बायोमॉलेक्यूल्स खून में मौजूद कलेस्ट्रॉल के साथ-साथ दूसरे हानिकारक लिपिड्स के भी बनने को रोकते हैं जिससे किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक होने का खतरा रहता है।
कई स्टडीज में यह बात सामने आ चुकी है कि छाछ में बायोटिक प्रोटीन पाए जाते हैं, जो आपको हाई ब्लड प्रेशर से और बैड कलेस्ट्रॉल से बचाए रखते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज होती है।
छाछ में काफी तादाद में न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं, लेकिन इसमें फैट और कैलरी न के बराबर होता है। इसलिए आप इसे बेहिचक जितना चाहें, उतना पी सकते हैं। अगर आपने किसी दिन खाना ज्यादा खा लिया है, तो उस दिन 1 गिलास छाछ पी लें। छाछ, आपके पाचन तंत्र को तो फिट रखता ही है, साथ ही पेट के इनर वॉल्स से भी फैट को हटाता है।
अगर आपको काम के सिलसिले में धूप में निकलना पड़ता है, तो रोजाना एक गिलास छाछ पिएं। यह आपको हाइड्रेट रखने के साथ ही लू से बचाएगा। यह कहना गलत न होगा कि छाछ, आपको कई तरह की समर प्रॉब्लम्स से बचाकर रखेगा।
छाछ ऐसिडिटी को खत्म करता है। दरअसल, इसमें जीरा, धनिया और दूसरी कई चीजें मिलायी जाती हैं जो आपकी ऐसिडिटी को कंट्रोल में रखती है। यही नहीं, गर्मियों में पेट को यह कूल बनाए रखता है, जिससे पेट से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम्स से आप सेफ रहते हैं।
प्रोटीन हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। यही नहीं, हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही यह मसल्स और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। एक कप छाछ में 8.1 प्रोटीन होता है, जो एक कप लो फैट मिल्क के बराबर है। प्रोटीन से आपके बाल स्ट्रॉग और थिक बनते हैं।
सामग्रीइसके लिए आपको चाहिए आध कप गाढ़ी दही, दो चम्मच हरी मिर्च, 4 कप आइस क्यूब्स, आधा चम्मच ऑयल, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच चाट मसाला, 2 चम्मच धनिया पत्तियां बारीक कटी हुई, 3 कप ठंडा पानी, एक चम्मच अदरक का जूस, 2 चम्मच करी पत्ते, आधा चम्मच मस्टर्ड सीड्स, 2 चम्मच लेमन जूस, नमक स्वादानुसार।बनाने की विधिइसे बनाने के लिए दही को मिक्सी के जार में डालें। इसमें ठंडा पानी मिलाएं। अब इसमें लेमन और अदरक का जूस डालें और मिक्सी चला दें। फिर एक पैन में तेल डालें। इसमें करी लीव्स, हरी मिर्च, लाल मिर्च और मस्टर्ड सीड्स मिला दें। एक बार ये पक जाएं, तो आंच को बंद कर इसे दही वाले मिक्सचर में डाल दें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसमें आइस क्यूब्स, चाट मसाला और कटा हुआ धनिया डालें। एक बार फिर से मिलाएं और ठंडा ठंडा सर्व करें।
बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल
आप छाछ में बालों के लिए फायदेमंद कई चीजों को मिलाकर हेयर मास्क और पैक बना सकते हैं। एक अंडा लें और उसे फेंटकर उसमें तीन से चार चम्मच छाछ, दो चम्मच ऑलिव ऑयल, एक मैश किया गया केलाऔर दो चम्मच शहद डालें। इन चीजों को मिक्स कर के बालों पर कम से कम 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें। आप छाछ में नींबू का रस मिलाकर सिर की 15 मिनट तक मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे सिर की खुजली और डैंड्रफ दूर होता है। डैंड्रफ के लिए आप सिरके और नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
छाछ आपको बहुत आसानी से मिल जाएगी इसलिए स्किन को निखारने और बालों को स्वस्थ बनाने का ये सबसे असरदार और आसान तरीका है। छाछ की मदद से आप घर पर ही फेस और हेयर मास्क बनाकर अपनी त्वचा और बालों को पोषण दे सकते हैं।
This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Cookie settingsACCEPT
Privacy & Cookies Policy
Privacy Overview
This website uses cookies to improve your experience while you navigate through the website. Out of these cookies, the cookies that are categorized as necessary are stored on your browser as they are essential for the working of basic functionalities of the website. We also use third-party cookies that help us analyze and understand how you use this website. These cookies will be stored in your browser only with your consent. You also have the option to opt-out of these cookies. But opting out of some of these cookies may have an effect on your browsing experience.
Necessary cookies are absolutely essential for the website to function properly. This category only includes cookies that ensures basic functionalities and security features of the website. These cookies do not store any personal information.
Any cookies that may not be particularly necessary for the website to function and is used specifically to collect user personal data via analytics, ads, other embedded contents are termed as non-necessary cookies. It is mandatory to procure user consent prior to running these cookies on your website.