How to make: सर्दियों में इस स्टाइल से बनाएं पत्तागोभी मटर की सब्जी, चटकारे लेकर खाएगा परिवार
सबसे पहले पत्तागोभी को बारीक काटकर अच्छे से धो लें और एक कटोरे में रख दें।

बंदगोभी मटर की सब्जी बनाने की विधि
Step 2:
अब एक कड़ाही लें और इसे गर्म करें, इसमें तेल डालें और तेल गर्म होने पर इसमें राई डाल दें। जब राई चटकने लगे तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर गर्म करें। अब कटी हुई पत्तागोभी डालें और इसे 4-5 मिनट तक भूनें।

Step 3:
जब पत्तागोभी नरम हो जाए तो उसमें मटर डालें और स्वादानुसार सेंधा नमक भी ऐड करें। अब अच्छे से सभी सामग्री को मिक्स करें और गैस को धीमी आंच पर कर दें और सब्जी को ढक्कन से 2 मिनट के लिए ढक दें।

Step 4:
अब पकी हुई पत्तागोभी और मटर में टमाटर प्यूरी डालें और अच्छे से मिलाएं। कम से कम 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

Step 5:
इसके बाद सब्जी में हल्दी, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाएं और ढककर 2 मिनट तक पकने दें। अब ढक्कन खोलें और 2 मिनट तक तेज आंच पर सब्जी को अच्छी तरह से पकाएं।

Step 6:
हमारी पत्तागोभी मटर की सब्जी तैयार है! आप इसे कटे हुए धनिया के साथ गार्निश कर सकते हैं और इसे रोटी और चपाती के साथ सर्व कर सकते हैं।

Source link


