मुरैना में पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8.50 लाख के 10 भैंसे बरामद, टेंटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुरैना जिले में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टेंटरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम किशोरगढ़ में हुई पशु चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी गए 11 भैंसों में से 10 भैंसे बरामद कर लिए हैं। बरामद पशुधन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, फरियादी मेहरवान सिंह पुत्र रामजी लाल रावत, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम किशोरगढ़ ने 13 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उनकी 11 भैंसें जंगल में ट्रेन की पटरी के पास चर रही थीं। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो भैंसें गायब मिलीं। आसपास तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा।शिकायत पर टेंटरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 121/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मुरैना के निर्देश पर चोरी गए पशुओं की बरामदगी के लिए विशेष प्रयास किए गए। लगातार तलाश और पुलिस की मेहनत के बाद 26 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने 10 भैंसें बरामद कर फरियादी को सुपुर्द कर दीं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हिमांशु यादव सहित टेंटरा पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब शेष एक भैंस की बरामदगी और चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here