causes of male infertility: Infertility In Men: पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है फिश ऑइल – causes of male infertility use of omega-three fatty acid in infertility in men in hindi

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

हमारे जीवन में तनाव का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसका हानिकारक प्रभाव हमारी प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है। इस कारण कुछ महिलाओं में गर्भ ना धारण कर पाने की समस्या हो जाती है तो कुछ पुरुषों में स्पर्म काउंट घट जाता है। इस कारण वे पिता बनने का सुख नहीं ले पाते हैं। यहां जानते हैं इस दिशा में किन तरीकों से स्थिति को संभाला जा सकता है…

घट रहा है स्पर्म काउंट

-पिछले दिनों हुए एक शोध में सामने आया था कि पुरुषों का स्पर्म काउंट बहुत तेजी से घट रहा है। ऐसा किसी क्षेत्र विशेष में नहीं हो रहा है बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है।

-जब इसके कारणों पर गौर किया गया तो लगभग सभी क्षेत्रों में इसके कारण के रूप में गलत लाइफस्टाइल का चलन सामने आया। इसमें सोने-जागने से लेकर फिजिकल वर्क ना करने और गलत डाइट का सेवन करने जैसी बातें मुख्य कारणों के रूप में सामने आईं।

NBT

स्पर्म काउंट बढ़ाने का तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंफर्टिलिटी का सामना कर रहा कोई पुरुष एक निश्चित मात्रा में और सीमित समय तक फिश ऑइल के कैप्सूल्स का सेवन करे तो उसे स्पर्म काउंट बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।

-लेकिन यह कार्य किसी चिकित्सक की परामर्श के बाद ही होना चाहिए। ताकि सेहत पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव ना हो सके और इन कैप्सूल का पूरा लाभ लिया जा सके।

Fight Against Depression: कई इवेंट्स में रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, बीमारी बनी वजह

-हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति सही डोज और डायट के साथ फिश ऑइल कैप्सूल लेता है तो उसके पिता बनने की संभावना पहले की तुलना में दोगुना हो जाती है।

NBT

पुरुषों के लिए इस तरह उपयोगी है ओमेगा-3 फैटी एसिड

– क्योंकि फिश ऑइल में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह फैटी एसिड स्पर्म सेल्स को सेहतमंद बनाने का काम करता है, इससे सीमन और स्पर्म काउंट दोनों में वृद्दि होती है।

Domestic Violence: आजकल इन 10 वजहों से लड़ रहे हैं मियां-बीवी

– इतना ही नहीं, फिश ऑइल के सेवन से टेस्टिकल्स का साइज भी बढ़ाया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में फिश ऑइल सप्लिमेंट्स के प्रभाव से जुड़ी कई अलग-अलग रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड पुरुषों को इंफर्टिलिटी की समस्या से निजात दिलाने में सहायक है।

Origin Of Ayurveda: मोदी ने यूथ को दिया जिम्मा, ये हैं आयुर्वेद से जुड़े 8 सच


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here