Celeb fashion: how to pull off one-tone dressing like bollywood actress

1/7

बॉलीवुड दीवाज़ को भा रहे एक रंग के आउटफिट्स

बॉलीवुड दीवाज़ को भा रहे एक रंग के आउटफिट्स

केवल एक रंग के सिर से पैर तक की ड्रेस को पहनना एक कला है, जिसमें महारत हासिल करने के बाद आप खुद को ठाठ-बाट से स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसा ही कुछ हाल बॉलीवुड दीवाज़ का भी है जो वाकई बहुत ही स्टाइलिश और एलिगेंट तरीकों से वन टोन ड्रेसिंग यानी सिर से पैर तक एक ही रंग के आउटफिट्स में भी खूबसूरती का परचम लहराने से पीछे नहीं रहती हैं।

2/7

सिंगल टोन आउटफिट्स का बढ़ा फैशन

सिंगल टोन आउटफिट्स का बढ़ा फैशन

इस बात में कोई दोराय नहीं कि शीक, क्लासी और एलिगेंट दिखना हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन जब सवाल आता है बॉलीवुड की इन हसीनाओं का, तो इनके डिज़ाइनर से लेकर हाई एंड लेबल ब्रांड के कपड़े तक हर कोई इन्हें इनके परफेक्ट लुक देने में लग जाता है। बीते कुछ दिनों में मोनोटोन या सिंगल टोन आउटफिट्स का फैशन बहुत तेजी से बढ़ा है, ऐसे में अगर आप भी मोनोटोन को अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहती हैं तो बी-टाउन एक्ट्रेसेस ये लुक्स आपके काम आ सकते हैं।

3/7

कृति सेनन

कृति सेनन

कृति सेनन की तरह आप भी एक ही कलर की साड़ी और ब्लाउज़ पहन सकती हैं लेकिन इसमें ट्वीस्ट डालने के लिए ब्लाउज़ के डिज़ाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना न भूलें। मोनोटोन ट्रेंड को फॉलो करते हुए भी कृति सेनन काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

4/7

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

पिछले काफी समय से मोनोटोन फ्लोरल लहंगे ट्रेंड में हैं जिसमें एक ही कलर या पैटर्न का टॉप और लहंगा होता है। कटरीना कैफ का ये लहंगा मोनोटोन ट्रेंड्स के हिसाब से एकदम परफेक्ट है। मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

5/7

करीना कपूर

करीना कपूर

बाजार मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट में उनका ये मोनोटोन ट्रेंड ने सभी का दिल जीत लिया। करीना ने ग्रे शर्ट को उसी कलर की मेटैलिक स्कर्ट के साथ पेयर किया है।

6/7

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए येलो सनशाइन मोनोग्राम सूट में उनका लुक एकदम परफेक्ट है। न्यूड मेकअप के साथ हाई बन और स्मोकी उनके लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे। यही नहीं ब्लू डायमंड लॉन्ग डैंग्लर्स उनके इस लुक में कंट्रास्ट का काम कर रहे हैं।

7/7

मीरा राजपूत

मीरा राजपूत

मीरा राजपूत कपूर ने फ्यूशिया रंग के जंपसूट-साड़ी को अपनी फ्रेंड की शादी में पहना था। रोमांटिक ऑफ-शोल्डर रफल ब्लाउज कमर को कवर करती हुई डायमंड कट बेल्ट गले में रूबी पर्ल डायमंड नेकलेस उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। साइड पार्टेड हेयर, मिनिमल मेकअप और न्यूड लिप कलर मीरा के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here