नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता कर हालात और उससे निपटने के उपायों की समीक्षा की। बैठक में किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने, जरूरी क्षेत्रों के लिए आयात स्रोतों में विविधता लाने और भारतीय निर्यात के लिए नए बाजार विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार इस संघर्ष के असर से देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


