नई दिल्ली. CGPSC Interview Schedule: छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. दरअसल, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करके मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें कि कुल 641 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी. इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 27 जनवरी, 2022 से 31 जनवरी 2022 तक मेडिकल स्पेशलिस्ट पद के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. इंटरव्यू शेड्यूल चेक करने के लिए नीचे सामान्य स्टेप्स बताए गए हैं. जिनको फॉलो करके शेड्यूल डाउनलोड किया जा सकता है.
CGPSC Interview Schedule : ऐसे चेक करें मेडिकल स्पेशलिस्ट इंटरव्यू शेड्यूल
- स्टेप 1 – सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
- स्टेप 2 – यहां recruitment section पर विजिट करें.
- स्टेप 3 – एक नया पेज खुलेगा. यहां मांगी गई जानकारी भरें.
- स्टेप 4 – CGPSC मेडिकल स्पेशलिस्ट इंटरव्यू शेड्यूल की एक नई विंडो खुलेगी.
- स्टेप 5 – CGPSC मेडिकल स्पेशलिस्ट इंटरव्यू शेड्यूल चेक करके डाउनलोड कर लें.
- स्टेप 6 – इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.
यहां डायरेक्ट से देखें मेडिकल स्पेशलिस्ट इंटरव्यू शेड्यूल
ये भी पढ़ें-
ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की बैठक पर चेक करें अपडेट, JEE परीक्षाओं की तारीखों में बनेगी आम राय, जानें जरूरी बातें
FSSAI Exam Postponed: भर्ती परीक्षाओं पर लगा ब्रेक, FSSAI ने स्थगित किए आगामी एग्जाम, जानें डिटेल
आपके शहर से (रायपुर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: CGPSC, Government job, Interview
Source link












