दतिया में चंद्रशेखर आजाद की हुंकार केतली पर वोट की अपील भाजपा पर साधा निशाना

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के समर्थन में दतिया पहुंचे। इस दौरान किला चौक पर आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और जनता से केतली चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की।आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने दतिया के किला चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी दतिया में बदलाव की राजनीति करने आई है। उन्होंने जनता से पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के समर्थन में केटली चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की।सभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि आजाद समाज पार्टी को जनता का समर्थन मिलता है तो दतिया से भय का माहौल समाप्त किया जाएगा और विकास को नई गति दी जाएगी।चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा गया और उनके समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी के भीतर भी कार्यकर्ताओं की आवाज का सम्मान नहीं किया गया।दतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की इस सभा के जरिए आजाद समाज पार्टी ने अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया और मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश की।वाइट – आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here