कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी.
छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी.
Chhattisgarh government will pay for education of children who lost their parents due to #COVID19, scholarship also to be provided under state’s Mahtari Dular Scheme. State govt will also take care of education of children whose earning member of family has died of Covid: CMO
— ANI (@ANI) May 14, 2021
यह स्कीम प्राइवेट और सरकारी, दोनों स्कूलों के लिये लागू होगा. छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने कोविड -19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी दुलारा योजना शुरू करने का फैसला किया है. सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इस स्कीम के हकदार होंगे और सरकार उन बच्चों के लिए भी शिक्षा प्रदान करेगी, जिन्होंने कोविड -19 के कारण परिवार के ब्रेडविनर यानी कमाने वाला खो दिए हैं. ऐसे छात्रों को राजकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

