छतरपुर: छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से स्कूल गए दो नाबालिग भाई रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए। करीब साढ़े 12 और 8 साल के दोनों बच्चे स्कूल के बाद घर नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दे कि जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में दोनों बच्चे एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान और बच्चों की लोकेशन का पता लगाने के लिए लवकुशनगर सब-डिवीजन की तीन टीमें गठित की हैं।
एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि पीड़ित मां की शिकायत पर BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। महिला का बयान भी दर्ज किया जा रहा है और संदिग्ध के मूवमेंट के आधार पर बच्चों की तलाश की जा रही है। वही संदिग्ध के पकड़े जाने और बच्चों के बरामद होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दोनों बच्चों की तलाश जारी है।
बाइट, आदित्य पटले एडिशनल एसपी


