छतरपुर में करंट का कहर: पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की दर्दनाक मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया

छतरपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।,जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम के निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रभान अपनी पत्नी के साथ खेत पर चारा काट रहे थे। खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ था और खेत में पानी भरा था।,इसी दौरान तार की चपेट में आने से पत्नी को करंट लग गया। पत्नी को बचाने के लिए पति दौड़ा तो वह भी चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर दूर होने और गांव वालों के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी।,ग्रामीणो ने बताया कि मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं – एक 8 साल की लड़की, एक 6 साल का लड़का और एक 4 साल का लड़का। शवों को ग्रामीणों की मदद से गाड़ी से जिला अस्पताल लाया गया।,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here