छतरपुर में चुनरी यात्रा का आयोजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

छतरपुर विधायक ललिता यादव ने नवरात्रि पर छतरपुर विधानसभा में चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया ,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यह यात्रा निकाली गई।विधायक ने बताया कि छतरपुर विधानसभा हमारा परिवार है और हमारा परिवार सुखी रहे, समृद्ध रहे, इसी संकल्प को लेकर चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल अलग-अलग मंदिरों में चुनरी अर्पित की जाती है। पिछली बार खेरे की माता मंदिर में चुनरी अर्पित की गई थी, इस बार गल्ला मंडी स्थित देवी मंदिर में चुनरी अर्पित की जाएगी।,आयोजन का उद्देश्य है कि क्षेत्र सुखी रहे, समृद्ध रहे, युवा तरक्की करें, महिलाएं सुखी रहें और छतरपुर में विकास हो।,इस अवसर पर महिलाओं ने गरबा कर मां की आराधना भी की। अब गुजरात ही नहीं, छतरपुर की बेटियां भी गरबा कर मां की आराधना कर रही हैं।चुनरी यात्रा विधायक देवी भजनो पर झूमती हुई नजर आई ।

बाईट-ललिता यादव -विधायक बीजेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here