छतरपुर: स्कूल में जिंदा बम फटा, दो मासूम छात्र गंभीर घायल; बारातियों पर लापरवाही के आरोप

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के सिलगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिंदा बम फटने से दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।जानकारी के अनुसार, 22 जून को स्कूल परिसर में एक बारात रुकी थी। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ लोग एक जिंदा बम वहीं छोड़ गए। जब बच्चे स्कूल पहुंचे, तो 8 वर्षीय कालका दीन और उसका साथी राहुल को स्कूल परिसर में लावारिस पड़ा बम मिला। दोनों बच्चे उसे पुरानी स्कूल बिल्डिंग की ओर ले गए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। इसी दौरान जोरदार धमाका हो गया।धमाका इतना तेज था कि पुरानी स्कूल बिल्डिंग की छत में दरारें आ गईं और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और चंदला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि यदि स्कूल परिसर की समय पर जांच की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूल परिसर में जिंदा बम कैसे और किसके द्वारा छोड़ा गया।बाइट:इंद्र भारत, घायल बच्चे के परिजनकल्लू, घायल बच्चे के परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here