छतरपुर पुलिस बनी ‘बाप’, गरीब बेटी की शादी में की बड़ी मदद

छतरपुर, मध्य प्रदेश: छतरपुर पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए एक गरीब, बेसहारा बेटी की शादी में बड़ी आर्थिक मदद की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन और यातायात प्रभारी (TI) बृहस्पति कुमार साकेत ने अपनी टीम के साथ मिलकर अमानगंज मोहल्ला, वार्ड नंबर 11 निवासी अंजना राठौर की बेटी शिवानी राठौर के कन्यादान के लिए ₹61,000 की राशि भेंट की।जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक टीआई बृहस्पति साकेत ने ₹51,000 का दहेज का सामान दिया,

वहीं यातायात प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव ने तिलक के लिए ₹11,000 भेंट किए। छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन और यातायात प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।यह पहला मौका नहीं है जब छतरपुर पुलिस ने इस तरह का नेक कार्य किया हो।

इससे पहले भी ट्रैफिक प्रभारी और उनकी टीम ने एक गरीब कन्या की पूरी शादी की जिम्मेदारी उठाई थी। उस शादी में लाखों रुपए खर्च हुए थे और बारातियों के रूप में परिजनों के साथ-साथ जिले भर के पत्रकारों को भी बुलाया गया था। वह शादी आज भी यादगार बनी हुई है। छतरपुर पुलिस के इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here