Chhattisgarh 10th result 2021 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 100 फीसदी परिणाम देखें डायरेक्ट लिंक,

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021:  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित.

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021:  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. 10वीं के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.

नई दिल्ली.  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Board of Secondary Education, Raipur) ने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. 10वीं के नतीजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं. इस बार बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी रहा. पास होने वालों में कुल 224112 लड़के और 231999 लड़कियां हैं. कुल जमा 461093 स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया गया है. 10वीं का रिजल्ट राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया गया है. 10वीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. बता दें कि कोरोना के कारण 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था. अब परिणाम जारी किया गया है. ऐसे चेक करें रिजल्ट -सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं.-होम पेज पर दिए गए HIGH SCHOOL (10th) EXAMINATION RESULT – 2021 के लिंक कर क्लिक करें. -यहां रोल नंबर आदि डालकर रिजल्ट चेक करें. यहां से देखें डायरेक्ट रिजल्ट
ये भी पढ़ें- CGBSE 10th Result 2021: 4 लाख 61 हजार से ज्यादा छात्रों का इंतजार होगा खत्म, कोई नहीं होगा फेल UP Board 10th Exam 2021 Latest News: अब इस तिथि तक अपलोड करने होंगे 10वीं के प्राप्तांक, जानें लेटेस्ट अपडेट्स  




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here