प्रदेश में शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 44 मामले सामने आए.
Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Covid-19) तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. यहां एक दिन में सर्वाधिक 44 मामले मिले हैं.
एक्टिव मरीजों की संख्या जा चुकी 150 के पार
प्रदेश में 44 नए संक्रमितों की जानकारी मिलने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ सौ के पार जा चुकी है. फिलहाल यहां कुल 152 एक्टिव मरीज हैं. जबकि कोरोना संक्रमित कुल मरीज 216 हो चुके हैं. जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है. क्योंकि अभी पंजीकृत 1,50,000 के करीब लोगों का छत्तीसगढ़ आना बाकी है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की स्थिति कितनी भयावह होगी इस बात का अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है.
10 जिलों में मिले 40 नए मरीजछत्तीसगढ़ में एक दिन में जिन 09 जिलों में सर्वाधिक 44 नए मरीज मिले. उनमें राजनांदगांव से 10, मुंगेली से 09, बिलासपुर से 09, कोरिया से 04, रायगढ़ से 04, सरगुजा से 03, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 03, बलौदाबाजार से 01, जशपुर से 01 मरीज शामिल है. वहीं बालोद जिले के दो मरीज हुए स्वस्थ्य हो कर घर लौट गए. इन दोनों मरीजों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं.
एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ सौ से ज्यादा
छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है. मौजूद सप्ताह में प्रतिदिन 21 से भी अधिक मरीज मिले हैं. एक्टिव मरीजों की अगर जिलेवार बात करें तो कोरिया में 5 एक्टिव केस, GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही) में 3, केसबेमेतरा, बलरामपुर और सूरजपुर में 1-1 केस, राजनांदगांव-21, रायगढ़ में 10 एक्टिव केस, कोरबा में 13, मुंगेली-12, सरगुजा में 6 एक्टिव केस, कवर्धा में 7 एक्टिव केस, जांजगीर में 11 एक्टिव केस, गरियाबंद में 4, कांकेर में 5 एक्टिव केस, बालौदाबाजार- 15 एक्टिव केस, जशपुर में 1, बालोद-18, बिलासपुर-19 एक्टिव केस, रायपुर में 1 एक्टिव केस मिले हैं. इन सभी को मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के 152 एक्टिव केस और संक्रमितों की कुल संख्या 216 हो चुकी है. वहीं अब तक 64 कोरोना मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस लौट चुके हैं.
जांच के रफ्तार में देखी जा रही तेजी
छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. उसी तरह जांच की रफ्तार में भी थोड़ी तेजी नजर आ रही है. मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कुल 49763 संदिग्धों की जांच की गई है. जिनमें से 46894 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव और 216 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.
ये भी पढ़ें: FB लाइव में CM बघेल को दी गालियां, सोनिया गांधी पर भी की टिप्पणी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 24, 2020, 1:53 PM IST