छत्तीसगढ़ में फिर मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है. (Demo Pic)
नए मरीजों के मिलने से प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 679 हो चुकी है, तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 488 तक पहुंच चुकी है.
कल से आज तक रिकॉर्ड 59 हुए डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है. रोज दर्जनों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं. वहीं बीते 24 घण्टे में रिकॉर्ड 59 कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं, जिनमें मुंगेली से 32, कांकेर से 06, जांजगीर से 02, अम्बिकापुर से 03, कोरिया से 02, बेमेतरा से 02, बिलासपुर से 05, बालोद से 01 और रायगढ़ से 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है.
मरीजों ने बढ़ाई चिंताछत्तीसगढ़ में जिस तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं जिम्मेदारों की चिंता भी बढ़ती जा रही है क्योंकि मौजूदा क्षमता के करीब एक्टिव मरीज पहुंच चुके हैं. ऐसे में अब सरकार हर जिले में कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आला अधिकारियों को निर्देशित कर सभी जिलों में कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं.
अब तक दो मौत
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत दर्ज की गई है. भिलाई के चरोदा इलाके की रहने वाली 55 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया था. टेस्ट रिपोर्ट में अब महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहले मौत 29 मार्च को रिकॉड की गई थी.
ये भी पढ़ें:
बेमेतरा: अगवा कर 8 साल की बच्ची से रेप, घर से 20 KM दूर छोड़कर भागा आरोपी
COVID-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत, चरोदा की 55 साल की महिला ने तोड़ा दम
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 4, 2020, 3:33 PM IST

