Chhattisgarh COVID-19 Update: 24 घंटे में मिले 114 नए मरीज, अब तक 6 की मौत, Cg COVID 19 live update 114 new patients found in 24 hours 6 dead | raipur – News in Hindi

Chhattisgarh COVID-19 Update: 24 घंटे में मिले 114 नए मरीज, अब तक 6 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है. (Demo PIc)

एक्टिव मरीजों की संख्या 957 तक पहुंच चुकी है. इन के अलावा अब तक 396 मरीजों ने कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए हैं, तो वहीं कोरोना से लड़ते हुए अब तक 06 की हुई मौत हो चुकी है.

 रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक दिन की नरमी के बाद कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार और ज्यादा तेज हो गई है. आलम यह है कि बुधवार को दिन से लेकर देर रात तक कुल 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें बिलासपुर से 41, कोरबा से 27, बलरामपुर से 10, रायगढ़ से 07,  महासमुंद से 07, दुर्ग से 05,  रायपुर से 05, राजनादागांव से 03, कवर्धा से 02, बेमेतरा से 02, मुंगेली से 02, सूरजपुर से 01, सरगुजा से 01 और कोरिया से 01 नए मरीज शामिल हैं. नए मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1359 पहुंच चुकी है.

वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 957 तक पहुंच चुकी है. इन के अलावा अब तक 396 मरीजों ने कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए हैं, तो वहीं कोरोना से लड़ते हुए अब तक 06 की हुई मौत हो चुकी है.  जैसे-जैसे आकड़े बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे जिम्मेदारों की परेशानियां बढ़ रही है क्योंकि मौजूदा वक्त में दो लाख से अधिक लोग क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं जहां संक्रमण फैलने की आशंक जताई जा रही है. तो वहीं व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं. ऐसे में जिम्मेदार इस गंभीर संकट से कैसे उबरेंगे यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा.

आंकड़ों में भ्रम की स्थिति

प्रदेश में कोरोना के मरीजों के आकड़ों को लेकर बीते तीन-चार दिनों से लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंकड़े जारी करने के कुछ देर बार रायपुर एम्स की ओर से अलग से आंकड़े जारी किए जाते हैं, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग बीते तीन-चार दिनों से ही अगले दिन दोपहर में देर रात के आंकड़े जारी कर रहा है जिससे कई तहर की भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

जांच का आंकड़ा चौरानवे हजार के पार

छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से नए मरीज मिल रहे हैं उसी तेजी से जांच का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है. मौजूदा स्थिति में जांच पंचानवे हजार के करीब पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दावा किया गया है कि जांच के दर में अभी और तेजी आएगी. जांच में कहीं भी कोई कमी नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 11, 2020, 4:41 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here