Chhattisgarh News: घर में बांस के नीचे बैठा था 15 फीट का किंग कोबरा, जानें लोगों ने कैसे बचाई जान Seeing the 15-foot king cobra sitting at home, fly away, learn

कोबरा का रेस्क्यू किया गया.

कोबरा का रेस्क्यू किया गया.

छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) के बताती गांव में एक विशालकाय किंग कोबरा घर के बरामदे में रखे बांस के नीचे बैठा हुआ था. उसे देखते ही घर के लोग भाग खड़े हुए.

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) बताती गांव में एक विशालकाय किंग कोबरा घर के बरामदे में रखे बांस के नीचे बैठा हुआ था. इसे देख घर वाले भाग खड़े हुए. बिना देरी किए गांव वालों ने स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी. जितेंद्र ने कोरबा डीएफओ प्रियंका पाण्डेय को जानकारी दी, जिसके बाद डीएफओ ने तत्काल डिपार्टमेंट को रेस्क्यू टीम के साथ जाने का निर्देश दिया. इसके बाद रेंजर कर्मकार पूरे टीम के साथ बताती के लिए रवाना हुए. कोबरा करीब 15 फिट का था.

जितेन्द्र सारथी ने बताया कि बांस के नीचे बैठे विशालकाय किंग कोबरा को देख सब लोग हैरान थे. कोबरा के बाहर निकलते ही लोगों के होश उड़ गए. बड़ी सावधानी से उसको रेस्क्यू किया गया. यह पहला अवसर था, जब जितेंद्र सारथी को किंग कोबरा मिला जो उनके टीम के लिए बहुत बड़ी बात रही. साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए भी बहुत बड़ी सफलता रही.

अब तक सबसे बड़ा कोबरा
रेस्‍क्‍यू करने के बाद टीम ने कोरबा डीएफओ प्रियंका पाण्डेय को कोबरा दिखाया. उन्‍होंने स्वयं ही रिलीज में चलने की बात कही. डीएफओ ने बताया की इससे पहले भी कोबरा मिले हैं, पर इस साइज का पहला मामला है. साथ ही इनके संरक्षण के लिए जल्‍द ही कुछ किया जाएगा. बचाव टीम के सदस्य राजू बर्मन, मोंटू, शहीद और अनुज यादव रहे. डीएफओ ने बताया की पहले भी बताती में ही किंग कोबरा सांप मिला था, स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी और उसकी पूरी टीम को बधाई दिया साथ ही आगे भी ऐसे ही काम करते रहने को कहा.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here