Chhattisgarh News In Hindi : Bhilai MLA Dance | Bhilai MLA Devendra Yadav Romantic Dance With His Wife, Video Goes Viral | विधायक देवेंद्र यादव ने पत्नी के साथ रोमांटिक गाने पर डांस किया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  • एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पवार की शादी में शामिल हुए थे यादव
  • एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी पंजाबी गानों पर थिरकते हुए दिखे

Dainik Bhaskar

Feb 04, 2020, 02:43 PM IST

भिलाई. विधायक देवेंद्र यादव के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार की रात विधायक पत्नी डॉ. श्रुतिका समेत एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। दोस्तों और अन्य समर्थकों के कहने पर स्टेज पर गए। यहां लोगों की जिद पर उन्होंने पत्नी के लिए बॉलीवुड सॉन्ग गुलाबी आंखें… भी गाया। इसके बाद रोमांटिक गाने पर किसी फिल्मी हीरो की तरह डांस किया। 

स्टेज से उतरते ही दोस्तों ने विधायक को दूल्हे के साथ डांस करने के लिए बुला लिया। यह शादी समारोह एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पवार का था। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र के बड़े भाई धर्मेंद्र यादव और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह भी मौजूद रहे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पूरी टोली भी पहुंची थी। कार्यक्रम में विधायक की प्रस्तुतियों के वीडियो बनाए गए, जो अब फेसबुक और वॉट्सअप पर वायरल हो रहे हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here