Chhattisgarh News In Hindi : Bilaspur Rape Case: Rape Accused Raja Vaishnav Attempted Escape From Bilaspur Police Station | किशोरी से दुष्कर्म का अारोपी थाने की दीवार कूदकर भाग निकला, देर रात फिर पकड़ा गया

  • सिरगिट्‌टी थाने का है मामला, पुलिस सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी तभी हुआ फरार 
  • एक दिन पहले ही चोरी के आरोप में लिया गया था हिरासत में, किशोरी थाने पहुंची तो दुष्कर्म में हुआ गिरफ्तार 

Dainik Bhaskar

Feb 18, 2020, 11:31 AM IST

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी राजा वैष्णव सोमवार को थाने की दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस उसे दोपहर में कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। हालांकि आरोपी राजा को पुलिस ने देर रात एक बार फिर पकड़ लिया। वह तिफरा नाले के पास छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी राजा को एक दिन पहले ही चोरी के मामले में हिरासत मेंं लिया गया था। वहीं किशोरी अपनी मां के साथ थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो आराेपी राजा को पहचान गई। इसके बाद उस पर दुष्कर्म की भी धाराएं जोड़ी गईं थी। 

दरअसल, आरोपी राजा वैष्णव पर अपने ही मोहल्ले की एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप हे। आरोप है कि राजा रविवार शाम को किशोरी को जबरदस्ती अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। इस बीच राजा का पिता घर पहुंचा तो किशोरी उसके चंगुल से छूटकर भागी। वह अपने घर पहुंची और मां को जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने आरोपी राजा को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी जब मां के साथ थाने पहुंची तो वहां राजा वैष्णव बैठा था। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजा को दुष्कर्म के केस में गिरफ्तार किया था। 

सोमवार को उसे कोर्ट भेजने की तैयारी चल रही थी। दोपहर 2.30 बजे वह थाने में ही मौजूद था। थाने में हेड कांस्टेबल प्रवीण पांडेय, कांस्टेबल रविशंकर िसरो व सिपाही सहित तीन लोग मौजूद थे। तभी आरोपी राजा वैष्णव मौका पाकर वहां से भाग निकला। वह थाने के पीछे की दीवार कूदकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया पर वह पकड़ में नहीं आया। शाम तक उसकी तलाश चलती रही। टीआई यूएन शांत कुमार ने बताया कि देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह तिफरा नाला के पास छिपा हुआ था। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here