- नैला रेलवे स्टेशन के कोल वाशरी साइडिंग में तीसरी रेल लाइन कनेक्ट करने के लिए काम चलेगा
- 5 मार्च से कार्य के चलते ब्लॉक होने के कारण त्योहार पर बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी
Mar 05, 2020, 12:08 PM IST
रायगढ़. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा खंड पर नैला रेलवे स्टेशन के कोल वाशरी साइडिंग में तीसरी रेल लाइन को कनेक्ट करने के लिए 5 से 8 मार्च तक ब्लॉक लिया जाएगा। रायगढ़ स्टेशन आने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 2 ट्रेनों को झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक रद्द किया गया है। बिलासपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि बिलासपुर-चांपा रेल मार्ग के अंतर्गत तीसरी लाइन को जोड़ने और इस खंड पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा।
रायगढ़ स्टेशन आने वाली यह ट्रेनें होगी प्रभावित
68738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू | 6 से 8 मार्च तक रद्द |
68737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू | 6 से 8 मार्च तक रद्द |
58113 टाटा से बिलासपुर पैसेंजर | 5 से 7 मार्च तक रद्द |
58114 बिलासपुर से टाटा पैसेंजर | 6 से 8 मार्च तक रद्द |
12880 भुवनेश्वर से कुर्ला | 5 मार्च को रद्द |
12879 कुर्ला से भुवनेश्वर | 7 मार्च को रद्द |
12812 हटिया से कुर्ला | 6 मार्च को रद्द |
12811 कुर्ला से हटिया | 8 मार्च को रद्द |
झारसुगुड़ा-गोंदिया | 6 से 8 तक रद्द |
टाटा-इतवारी पैसेंजर इतवारी से झारसुगुड़ा के बीच | 5 से 7 तक रद्द |