Chhattisgarh News In Hindi : Cancer Health Check Up Camp; Bilaspur Cancer Health Check Up Special Camp Today Updates On Bilaspur District Hospital | स्तन कैंसर जांचने वाली मशीन 5 साल से खराब, नहीं हो सकती मरम्मत अब नई मशीन का प्रस्ताव

  • जिला अस्पताल में कैंसर रोगियों को होती है परेशानी 
  • दूसरी तरफ कैंसर के ही लिए विशेष अभियान की तैयारी

Dainik Bhaskar

Feb 22, 2020, 11:23 AM IST

बिलासपुर. शनिवार को शहर के जिला अस्पताल में कैंसर का इलाज प्रारंभ करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां की स्थिति जानने के लिए मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के कैंसर विशेषज्ञ पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ ओपीडी के समय में मरीजों की जांच करेंगे। दूसरी तरफ स्तन कैंसर की जांच करने वाली मेमोग्राफी मशीन पिछले 5 वर्ष से बंद होकर कबाड़ हो गई। लेकिन इसे सही नहीं करवाया जा सका। आरएमओ डॉ मनोज ने बताया कि नई मेमोग्राफी मशीन के लिए शासन को फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा। 

मशीन बनना हुई बंद 
साल 2017-18 के बजट में भी जिला अस्पताल में कैंसर यूनिट बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच के लिए जिला अस्पताल में लाई गई मेमोग्राफी मशीन अब कबाड़ हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन खराब होने के बाद जब कंपनी से संपर्क किया तो वहां से बताया कि जिस मॉडल की यह मशीन है उसका निर्माण करना बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जिन पुर्जों की जरूरत होगी वह भी नहीं मिल पाएंगे। इसलिए अब नई मशीन मंगवाना ही एकमात्र विकल्प है। मगर यह काम भी 5 सालों से अटका हुआ ही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here