https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home states Chhattisgarh Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh :Naxalites wearing bulletproof jacket attacked the security forces in Sukma | सुकमा में बुलेटप्रूफ जैकेट व हेलमेट पहने नक्सलियों ने किया था सुरक्षाबलों पर हमला, फायरिंग में एक जवान हुआ था घायल

Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh :Naxalites wearing bulletproof jacket attacked the security forces in Sukma | सुकमा में बुलेटप्रूफ जैकेट व हेलमेट पहने नक्सलियों ने किया था सुरक्षाबलों पर हमला, फायरिंग में एक जवान हुआ था घायल

0

  • चिंतागुफा क्षेत्र में 19 फरवरी को तीन घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ के बाद लौट रहे थे जवान
  • अधिकारियों ने माना- नक्सली कर रहे हाईटेक हथियारों का इस्तेमाल, ऐसा पहली बार हुआ

Dainik Bhaskar

Feb 21, 2020, 06:45 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां नक्सल वारदातों में कमी और उनके सफाए की बात कही जा रही है, वहीं नक्सलियों का हाईटेक रूप भी सामने आया है। नक्सलियोंे के पास बुलेट्रप्रूफ जैकेट और अन्य चीजें पहुंच गई हैं। सुकमा में 19 फरवरी को काेबरा, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों से हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट व हेलमेट पहन रखी थी। अधिकारी खुद भी इस बात को स्वीकार करते हैं। हालांकि उनका कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब नक्सली बुलेटप्रूफ जैकेट में दिखाई दिए हैं। 

दरअसल, सुकमा के चिंतागुफा क्षेत्र के तोंडामरका इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। करीब 3 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जब जवान लौटने लगे तो एक बार फिर नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुई इस फायरिंग में एक जवान घायल हो गया था। इस हमले के दौरान नक्सली बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट लगा रखे थे। यह मुठभेड़ तोंडामरका और कसालपाड़ में हुई थी। एएसपी नक्सल ऑपरेशन सिद्धार्थ तिवारी ने बताया था कि मुठभेड़ में नक्सलियों ने करीब 600 यूबीजीएल बम दागे थे। 

मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। कई के घायल होने की भी सूचना है। मारे गए नक्सलियों के अंतिम संस्कार की खबरें भी सामने आ रही हैं। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में एक दर्जन नक्सली घायल हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर होने की सूचना है। एएसपी तिवारी ने बताया कि ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि चिंतागुफा के तोंडामरका और कसालपाड़ में हुई मुठभेड़ में छह से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। उनका नक्सलियों ने अंतिम संस्कार किया है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 
चला रहे ऑपरेशन प्रहार
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल की ओर से बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। इसे ऑपरेशन प्रहार का नाम दिया गया है। ऑपरेशन प्रहार तेलंगाना की सीमा से महाराष्ट्र की सीमा तक एक साथ चलाया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की एसटीएफ और डीआरजी के लगभग 1400 जवान व सीआरपीएफ कोबरा के 450 जवान शामिल हैं। इसी के तहत जवानों ने करीब 30 घंटे तक सुकमा में ऑपरेशन चलाया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। जबकि एक जवान शहीद हो गया था। 

तोंडामरका में नक्सलियों से पुलिस बल की मुठभेड़ हुई थी। जब पुलिस बल लौट रहा था, तभी कसालपाड़ में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। मौके पर देखा गया कि कुछ नक्सली बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। यह पहला अवसर है जब नक्सली बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए दिखे।

डीएम अवस्थी, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88
Exit mobile version