Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Naxals Beat Up Sukma Villagers and Murdering Two Over Suspicion Of Being Police Informer | नक्सलियों ने ग्रामीणों को बुरी तरह से पीटा, पुलिस मुखबिरी के शक में दो की गला रेतकर हत्या

  • सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र में देर रात की घटना, पिटाई से दो ग्रामीणों की हालत गंभीर
  • महिला के पीट-पीटकर निर्वस्त्र किया, सामने ही पति की टंगिया से गला काटकर हत्या कर दी

Dainik Bhaskar

Feb 29, 2020, 01:17 PM IST

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर नक्सलियों ने ग्रामीणों को निशाना बनाया है। शुक्रवार देर रात पहुंचे नक्सलियों ने ग्रामीणों को बुरी तरह से पीटा। एक महिला को पीट-पीटकर निर्वस्त्र कर दिया और उसके सामने ही पति व एक अन्य ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी करने का शक जताया है। वहीं पिटाई से दो ग्रामीणों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चिंतलनार क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, चिंलतनार क्षेत्र के पास पुजारीपारा और तोंगपाल के कोलमकोंटा में शुक्रवार देर रात कई हथियारबंद नक्सली पहुंचे। वहां उन्होंने माड़वी हुर्रा, मिचाकी हड़मा,मड्‌डा कवासी और लखमा कुंजाम को घर से बुलाया और पुलिस मुखबिरी का शक जताते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जब मिचाकी हड़मा की पत्नी मिचाकी मंगली पहुंची तो नक्सलियों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पीट-पीटकर मिचाकी मंगली के कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र हालत कर दी। 

इसके बाद मंगली के सामने ही उसके पति मिचाकी हड़मा की टंगिया से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं नक्सलियों ने माड़वी हुर्रा को भी टंगिया से मार डाला। मड्‌डा कवासी और लखमा कुंजाम को इतनी बुरी से पीटा गया है कि दोनों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मिचाकी हड़मा को नक्सलियों से संबंधों के चलते पुलिस ने दो बार गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसे जेल भेजा गया और करीब डेढ़ साल वहां रहा। वहीं अब नक्सलियों ने ही पुलिस का मुखबिर बताकर उसकी हत्या कर दी। 

भाई ने सरेंडर किया, बहन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही इसलिए पिटाई
नक्सलियों ने जिन ग्रामीणों को पीटा है उनमें मड्‌डा कवासी भी शामिल है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मड्‌डा का भाई पहले नक्सली था, लेकिन बाद में उसने सरेंडर कर दिया और मुख्य धारा में शामिल हो गया। वहीं उसकी बहन अब पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रही है। इससे बौखलाए नक्सलियों ने मड्डा को निशाना बनाया और उस पर पुलिस मुखबिर होने की बात कहते हुए बुरी तरह से पीटा। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here