Chhattisgarh News In Hindi : Cold wave in Bilaspur and Durg, severe cold will continue in many places even today | बिलासपुर व दुर्ग में शीतलहर, आज भी कई जगह पड़ेगी कड़ाके की ठंड

  • उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण मौसम में बदलाव
  • अधिकांश जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री कम है

Dainik Bhaskar

Feb 11, 2020, 09:01 AM IST

रायपुर . राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम साफ होते ही फिर शीतलहर के हालात बन गए हैं। सोमवार को दुर्ग और बिलासपुर में दिनभर शीतलहर चली। उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड रहेगी। रात में भी ठंडी हवा चलने के कारण प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। पेंड्रारोड में पारा सबसे कम 7.8 डिग्री तक गिर गया है। यहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम है। अंबिकापुर में भी यह 8.2 डिग्री है। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री कम है। दुर्ग से लगे राजनांदगांव में रात का सामान्य तापमान 15 डिग्री तक रहा, लेकिन सोमवार को यह गिरकर 10 डिग्री पहुंच गया। 

राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार और सोमवार की रात इस साल फरवरी की सबसे ठंडी रात रही, क्योंकि रात का पारा 12 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में शुष्क हवा आने का सिलसिला जारी रहेगा। शुष्क हवा आने के साथ ही वातावरण में थोड़ी नमी बची होने से मंगलवार सुबह उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है।  

दिन का तापमान भी सामान्य से चार-पांच डिग्री कम 
रात के साथ-साथ दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री कम है। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 27.4 डिग्री दुर्ग में रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री कम है। दिन का तापमान सबसे कम 21 डिग्री अंबिकापुर में रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। जगदलपुर, बिलासपुर, माना एयरपोर्ट और रायपुर में भी रात का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम है। इस वजह से इन शहरों मंे दिन में भी काफी ठंड महसूस की जा रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here