Chhattisgarh News In Hindi : CRPF Deputy Commandant’s wife died after consuming poison in Raipur, capital of Chhattisgarh | सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट की पत्नी की मौत, कुछ दिन पहले जहर खाकर की थी जान देने की कोशिश

  • शहर के न्यू राजेंद्र नगर थाना इलाके की घटना 
  • पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम 

Dainik Bhaskar

Feb 24, 2020, 12:27 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेट  स्तर के अधिकारी की पत्नी आत्महत्या कर ली। महिला ने 9 फरवरी को जहर खाया था। उसका इलाज अंबेडकर हॉस्पीटल में चल रहा था। इस दौरान उसने रविवाद देर रात दम तोड़ दिया। आत्महत्या के पुख्ता कारण सामने नहीं आए हैं, मगर पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना के होने की चर्चा है। 

राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी देवनाथ सोमकुंवर की पत्नी सरिता सोमकुंवर ने जहर खा लिया था। अब महिला की मौत के बाद पुलिस ने इस केस की नए सिरे से जांच शुरू की है। महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। देवनाथ छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय में नक्सल आपरेशन में एआईजी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। फिल्हाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here