Chhattisgarh News In Hindi : Fire in auto parts shop, incident in Janjgir district | ऑटो पार्ट्स की दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात

  • सेमरा गांव की घटना, रविवार देर रात अज्ञात बदमाश ने की आगजनी 
  • 7 लाख के नुकसान का अनुमान, पुलिस जुटी घटना की जांच

Dainik Bhaskar

Feb 17, 2020, 04:19 PM IST

जांजगीर.  जिले के ग्राम सेमरा के पास एक दुकान में अज्ञात युवक ने आगजनी कर  दी। यह वारदात अटल चौक के पास संचालित ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार की देर रात करीब 2 बजे के आस-पास हुई। सोमवार को इस घटना की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, इसमें युवक दुकान में आग लगाता नजर आ रहा है। युवक ने दुकान में पहले दरवाजे से पर पेट्रोल डाला फिर जलती हुई माचिस की तीली फेंक कर भाग गया। चर्चा है कि प्रतिद्वंदी व्यापारियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। 
 

दुकान के मालिक का नाम दीलिप कश्यप है। दीलिप की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। दीलिप के अनुसार गांव में और भी ऑटो पार्ट्स की दुकान है, लेकिन दूसरी दुकानों की तुलना में उसकी दुकान ज्यादा चलती है। रविवार की रात को वह दुकान बंदकर घर चला गया था। सोमवार की सुबह उसे इस घटना के बारे में पता चला। इस घटना में करीब 7 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस अब फुटेज के आधार पर युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here