Chhattisgarh News In Hindi : Firing between naxalites and police in Dantewada forests | दंतेवाड़ा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे नक्सली

  • डीआरजी जवानों ने दिया हमले का जवाब अपनी गोली से   
  • 20 से 25 नक्सलियों के जंगल में आने का मिला था इनपुट

Dainik Bhaskar

Feb 16, 2020, 06:49 PM IST

दंतेवाड़ा. जिले में नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच रविवार को फायरिंग हुई। दोपहर तकरीबन 1 बजकर 15 मिनट पर जवानों पर नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। करीब 15 मिनट तक जंगल गोलियों की आवाजों से गूंजता रहा। इसके बाद नक्सलियों की तरफ से फायरिंग बंद हो गई और घनी झाड़ियों में बचते हुए नक्सली भाग निकले।  
 

जानकारी के मुताबिक मोसनार में नक्सलियों के जमा होने, बैठक करने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके आधार पर डीआरजी फोर्स की टीम जंगलों की तरफ बढ़ी। नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी सही निकली। नक्सली फोर्स की फायरिंग देख जान बचाकर भागे। घटना स्थल से पुलिस को नक्सलियों के रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान मिले हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here