Chhattisgarh News In Hindi : Jashpur News – Student will not get supplementary copy, omr sheet removed | नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी, ओएमआर शीट हटाई

10वीं, 12वीं कक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिका का सिस्टम बदला।

10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। इस बार परीक्षार्थियों को 32 पेज की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। किसी भी परीक्षार्थी को सप्लीमेंट्री के लिए अतिरिक्त कॉपी नहीं दी जाएगी। एक ही उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पत्र हल करना होगा। विशेष परिस्थितियों में यदि किसी परीक्षार्थी को सप्लीमेंट्री की जरूरत पड़ती है, तो उसकी जानकारी ऑनलाइन मंडल को भेजी जाएगी। केवल फिजिक्स और गणित के लिए 40 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। परीक्षार्थियों की संख्या को देखकर जिला शिक्षा विभाग ने इस साल केरेगांव शासकीय उमावि को नया परीक्षा केंद्र बनाया है।

सिर्फ करना होगा हस्ताक्षर

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सहायक सचिव एनपी ध्रुव ने बताया कि बीते सत्र में हुए खर्च को देखते हुए माशिमं ने इस बार उत्तरपुस्तिका से ओएमआर शीट हटा दी है। 10वीं-12वीं की उत्तरपुस्तिका के पहले पन्ने पर कम्प्यूटराइज्ड प्रिंट कवर रहेगा। इसमें छात्रों के रोल नंबर सहित तमाम जानकारी पहले ही दर्ज रहेगी। छात्रों को केवल अपने प्रश्नपत्र के सेट के साथ अपना हस्ताक्षर करना होगा।

परीक्षा हॉल में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा

बोर्ड के छात्र-छात्राओं को सुबह 9 बजे परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। इसी समय उन्हें उत्तर पुस्तिका व प्रश्न पत्र दिया जाएगा। 9.15 बजे से परीक्षार्थी पर्चा हल करना शुरू करेंगे। 12.15 बजे पर्चे का समय खत्म होगा। परीक्षा केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे उसी समय पर्चों का बंडल संबंधित थाने या सीधे समन्वयक केंद्र में जमा करें।

गणित के लिए 40 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। परीक्षार्थियों की संख्या को देखकर जिला शिक्षा विभाग ने इस साल केरेगांव शासकीय उमावि को नया परीक्षा केंद्र बनाया है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here