New Job Related Hiring Increased By 15 Percent In January Kp | जनवरी में नई नौकरियों से संबंधित नियुक्तियों में हुआ 15 प्रतिशत का इजाफा



जनवरी में नई नौकरियों में नियुक्ति संबंधी गतिविधियों में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. आईटी-सॉफ्टवेयर उद्योग में नई नियुक्तियों में 36 प्रतिशत की वृद्धि की वजह से कुल-मिलाकर यह एक बड़ा इजाफा है.

एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि जनवरी, 2019 में जॉबस्पीक सूचकांक 2,251 अंक के स्तर पर रहा. जो जनवरी, 2018 में 1,951 अंक के स्तर पर था. इसी बीच, वाहन और सहायक उद्योगों में नियुक्ति संबंधी गतिविधियों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

बीपीओ और आईटीईएस क्षेत्र में 13 प्रतिशत, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में दो प्रतिशत, एफएमसीजी क्षेत्र में नौ प्रतिशत, शिक्षा क्षेत्र में 10 प्रतिशत और आईटी-हार्डवेयर उद्योग में 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

हालांकि निर्माण और इंजीनियरिंग एवं फार्मास्युटिकल उद्योग में नई नियुक्तियों में गिरावट दर्ज की गई. नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है. यह सूचकांक मासिक आधार पर नौकरी डॉट कॉम पर सूचीबद्ध नौकरियों पर आधारित है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here