Chhattisgarh News In Hindi : Korba News – सिविल लाइन थाना बनेगा, बंद हो जाएगी शहर की सीएसईबी और मानिकपुर चौकी

राज्य के बजट में लंबे समय से प्रतीक्षित सिविल लाइन थाना को मंजूरी मिल गई। इसके तहत अब 9 करोड़ से रामपुर चौकी को तोड़कर परिसर में सिविल लाइन थाने के लिए नया दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। जहां प्रभारी व मातहत अधिकारी, कर्मचारी समेत 65 का स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। थाने की सीमा क्षेत्र कोतवाली के सामांतर हो जाएगा। इसमें रामपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले मौजूदा क्षेत्र के अलावा सीएसईबी चौकी अंतर्गत आने वाले बुधवारी, पंप हाऊस, 15 ब्लाॅक, ढोढ़ीपारा-मानसनगर, कोहड़िया, जोगीडेरा (भवानी मंदिर), मानिकपुर चौकी अंतर्गत आने वाले नेहरूनगर, कुआभट्टा, एसईसीएल काॅलोनी, रविशंकर शुक्लनगर, दादर-खरमोरा व बालको थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट-भदरापारा आ जाएंगे। इस तरह सीएसईबी और मानिकपुर चौकी के आधे से ज्यादा हिस्सा चला जाएगा। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिविल लाइन के लिए परिसीमन होने के बाद दोनों चौकी बंद कर दी जाएंगी।

कोतवाली से महत्वपूर्ण हो जाएगा सिविल लाइन थाना

जिले में अब तक सिटी कोतवाली थाने को ही सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि शहर में इस इकलौते थाने के अंतर्गत रामपुर, मानिकपुर व सीएसईबी चौकी आती हैं। वहीं सिविल लाइन बनने के बाद वह कोतवाली से महत्वपूर्ण माना जाएगा। क्योंकि इस क्षेत्र में जिला मुख्यालय होने के साथ ही सीएसईबी काॅलोनी के अलावा प्रमुख रिहायशी काॅलोनी समेत व्यवसायिक व मनोरंजन के क्षेत्र होंगे। वीआईपी के रुकने के लिए पंचवटी व सीएसईबी का वीआईपी रेस्ट हाउस भी इसी क्षेत्र में शामिल रहेंगे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here