Monday, June 30, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Minor kidnapped and raped, incident in Dhamtari...

Chhattisgarh News In Hindi : Minor kidnapped and raped, incident in Dhamtari district | नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, 17 दिन बाद लड़की ने पुलिस को फोन कर मांगी मदद

  • जिले के नगरी थाना इलाके की घटना 
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Dainik Bhaskar

Feb 24, 2020, 06:18 PM IST

धमतरी. शहर के नगरी थाना इलाके में अपने घर जाने निकली नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने 7 फरवरी को नाबालिग लड़की की गुमशुदगी नगरी थाना में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर पुलिस लापता लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को  लापता लड़की ने डायल 112 में फोन करके अपनी जानकारी दी। 17 दिन बाद लड़की ने बताया कि  पुष्प कुमार साहू नाम के युवक ने उसे अगवा किया है। 
 

रायपुर के कॉल सेंटर से यह जानकारी धमतरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कॉल लोकेशन निकाली और टीम बालोद जिले के पलारी गांव में पहुंची। युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया गया। आरोपी से पूछताछ की गई, इसमें उसने जबरदस्ती नाबालिग को अपने साथ लेकर आने की बात कबूली। आरोपी नाबालिग पर बुरी नजर रखता था। इससे पहले उसने नाबालिग के आने-जाने के रास्ते की रेकी की और घटना को अंजाम दिया। अपहरण की घटना में आरोपी के साथ और कौन शामिल था इसकी जांच की जा रही है। नाबालिग को उसके परिजनों को सौंपकर पुलिस पूरी घटना की छानबीन कर रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100