Chhattisgarh News In Hindi : Shankargarh News – chhattisgarh news woman lost due to collision with hiwa | हाईवा की टक्कर से महिला की माैत


ग्राम पंचायत चिरई स्थित पंचायत प्रतीक्षालय के पास मेन रोड पर हाईवा की टक्कर से बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। हर्राटोली गांव निवासी मानसाय पुत्र सोहराई अपनी प|ी ठुगीबाई और गांव के ही सुरेश पुत्र गुल्लू के साथ अपनी बेटी के यहां घुघरीकला गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह वहां से अपने गांव वापस लौट रहे थे, इसी दौरान चिरई गांव स्थित पंचायत प्रतीक्षालय के पास मेन रोड पर सामने से आ रहे हाईवा क्रमांक सीजी 15 एसी 2467 ने सामने से बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएन 8133 में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों बुरी तरह जख्मी होकर गिर गए और हाईवा के अगले पहिये के नीचे फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के पहिये को खुलवाकर तीनों को बाहर निकाला और पिकअप में लोड कर शंकरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ठुगीबाई उम्र 40 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना में घायल सुरेश पुत्र गुल्लू और मानसाय पुत्र सोहराई निवासी ग्राम हराटोली की हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here