Chhattisgarh News In Hindi : Silhati News – chhattisgarh news saraswati vandana with worship in school | स्कूल में पूजा-अर्चना के साथ सरस्वती वंदना की


सिल्हाटी| समीपस्थ ग्राम रक्से के हायर सेकंडरी स्कूल में बंसत पंचमी मनाई गई। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। प्राचार्य केआर धुर्वे, अमन गुप्ता ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योकि मां सरस्वती को विद्या की देवी मानी जाती है। छात्रा खुशबू साहू, नेहा साहू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिक्षक ललित कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here