Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news nss cadets from colleges participated in state level camp | कॉलेजों से एनएसएस के कैडेट ने राज्य स्तरीय शिविर में लिया भाग


अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की संगठन व्यवस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष में सूरजपुर जिले के नौ स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय सरगुजा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिन्हा व जिला संगठक सूरजपुर प्रो. एम सी हिमधर के मार्गदर्शन एवं शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कन्दरई के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के 09 स्वयंसेवकों ने शिविर में भाग लिया। जिसमें शासकीय रेवती रमण मिश्र कॉलेज सूरजपुर से नूतन, शासकीय कालीदास कॉलेज प्रतापपुर से नीतू पैकरा, शासकीय कॉलेज भैयाथान से बिंदिया सैनी, शासकीय कॉलेज बिश्रामपुर से गौरी राजवाड़े, वीणा कन्या कॉलेज बिश्रामपुर से प्रियंका सिंह, शासकीय कॉलेज सिलफिली से शिवचरण, संस्कार कॉलेज लटोरी से अनिल टोप्पो, शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल सूरजपुर से विशाल देवांगन तथा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कन्दरई से रोशनी राजवाड़े ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान नेतृत्व क्षमता विकास, सामाजिक सहभागिता, युवाओं का राष्ट्र निर्माण में योगदान, नैतिक एवं चारित्रिक मूल्यों, युवा शक्ति का समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका, कॅरियर निर्माण की प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में युवा वर्ग की भूमिका सहित छत्तीसगढ़ अंचल की कला व संस्कृति की आदि की जानकारी विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने दी। स्वयंसेवकों ने सरगुजा अंचल की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here