Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news the thieves crossed the farmer39s bike to meet a friend | दोस्त से मिलने पहुंचे किसान की बाइक चोरों ने कर दी पार

जिला मुख्यालय में वाहन चाेर गिराेह लगातार वारदाताें काे अंजाम देने में जुटा हुअा है। वहीं पुलिस इनका पता लगाने में नाकामयाब हाे रही है। हाल ही में दिन-दहाड़े डबरीडांडपारा में अपने दोस्त से मिलने आए किसान की बाइक चोरों ने पार कर दी।

ग्राम पर्री महादेव पारा निवासी किसान रूपेश कुमार कुशवाहा अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 6228 से 12 फरवरी को अपने दोस्त के घर डबरीडांडपारा आया हुआ था। इस दौरान उसने बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी और वह अंदर चला गया। करीब 15 मिनट बाद जब वह बाहर निकलकर आया तो बाइक गायब देख खोजबीन की। बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बाइक चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी बदमाशों ने दिनदहाड़े कई बाइक चोरी की वारदात की हैं। क्षेत्र में पिछले छह माह से बाइक सहित एसईसीएल की कोयले खदानों से कीमती सामग्रियों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

स्कूली छात्रा से अश्लील बातें कर वन रक्षक ने किया परेशान, आरोपी को भेजा गया जेल

सूरजपुर| स्कूली छात्रा से मोबाइल पर अश्लील बातें करने और उसका पीछा कर परेशान करने के मामले में पुलिस ने वनरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। केतका थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि जोबगा में वनरक्षक के पद पर तैनात कोस प्रसाद राजवाड़े छात्रा के मोबाइल पर मैसेज भेजने के साथ ही अश्लील बातें करता था। इसके साथ ही उसे आते-जाते पीछा कर परेशान किया करता था। छात्रा ने जब मना किया तो आरोपी वनरक्षक ने उसके साथ जातिगत गाली-गलौज शुरू कर दी। इसकी शिकायत पहले भी परिजनों ने की थी। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह वन रक्षक ने छात्रा को फोन कर उसे किसी के घर मिलने के लिए बुलाया। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां जा पहुंचे और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला। इसपर परिजनों ने इसकी शिकायत अजाक थाने में की। पुलिस ने आरोपी वनरक्षक के खिलाफ छेड़खानी, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नहीं है। इसके पहले भी बदमाशों ने दिनदहाड़े कई बाइक चोरी की वारदात की हैं। क्षेत्र में पिछले छह माह से बाइक सहित एसईसीएल की कोयले खदानों से कीमती सामग्रियों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here