अखिल भारतीय श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन 5 से 13 अप्रैल 2020 तक किया जाएगा। इसमें भगवताचार्य पंडित रामप्रताप शास्त्री एवं रामकथा के लिए स्वामी अमरीश चेतन शास्त्री, पंडित नीरज शास्त्री, अखिलेश्वरी शर्मा, शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती, भानुप्रिया पीठ, पं रामकृष्ण मित्र अलीगढ़ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संगीता बजरंग गुप्ता एवं आचार्य पंडित अनिल कुमार पाठक होगें। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन भण्डारा रामकुमार रामगोपाल अग्रवाल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रदीप तिवारी, राजू राजेन्द्र पाठक, गोपाल सिंह क्षत्री, अशोक दुबे, अनिल सिंह ठाकुर, महेंद्र पांडे, रोशन सिंह ठाकुर, कोमल सिंह ठाकुर, सीपी दीक्षित, आरआर दुबे, शिव नारायण तिवारी, कृष्ण कुमार साहू, रोहन सिंह ठाकुर, जुगल किशोर पांडेय आदि लगे हुए हैं।


