राजिम| 46वीं नेशनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता रोहतक हरियाणा में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई है। इसमें गरियाबंद जिला के जूनियर कबड्डी खिलाड़ी डायमंड साहू तर्रा, हरी सिंग नेताम कोसमी, अक्षय साहू राजिम का चयन हुआ है। स्पर्धा में भाग लेने सभी खिलाड़ी रवाना हो चुके हैं। खिलाड़ियों के चयन पर जिला कबड्डी संघ तथा एथलेटिक्स संघ के सदस्य नरेंद्र राव चौहान, शरद पारकर, टंकेश्वर मरकाम, गिरवर लाल निषाद, महेश ध्रुव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Source link


