Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news higher secondary school in tarashiv is not included in the budget | बजट में ताराशिव में हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल नहीं

तिल्दा नेवरा| गत दिनों छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट पेश किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत ताराशिव के निवासी काफी नाराज नज़र आए। क्यंोकि बजट में यहां हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रावधान नहीं किया गया। ताराशिव में वर्ष 2011 में तत्कालीन विधायक लक्ष्मी बघेल की अनुशंसा से मिडिल स्कूल का उन्नयन हाई स्कूल के रूप में करने की घोषणा की गई थी। मगर आज नौ साल बीत जाने के बाद भी हॉयर सेकेंडरी स्कूल के रूप में उन्नयन नहीं होने के कारण विद्यार्थियों व पालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पालक अपने बच्चो को दूर के विद्यालय में भेजने को मजबूर है। दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस वसूलते हैं। ग्राम वासियों ॉद्वारा हॉयर सेकेंडरी स्कूल उन्नयन करवाने हेतु काफी प्रयास किया गया।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here