Friday, June 27, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Union Minister Dharmendra Pradhan reached Raipur in...

Chhattisgarh News In Hindi : Union Minister Dharmendra Pradhan reached Raipur in Chhattisgarh, Congress protests due to increased prices of LPG | केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- घट सकते हैं रसोई गैस के दाम, मूल्य वृध्दी पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

  • रायपुर पहुंचे थे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भिलाई स्टील प्लांट का भी किया दौरा 
  • मिट्‌टी के चूल्हे लेकर कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, नारेबाजी भी की

Dainik Bhaskar

Feb 20, 2020, 05:24 PM IST

रायपुर. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि जो संकेत आ रहे है उनके मुताबिक रसोई गैस के दाम अगले महीने घटने की संभावना है। मंत्री प्रधान भिलाई में एक कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को रायपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर  मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे है, अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण दाम बढे हैं। दाम बढ़ने से ग्राहकों के लिए 6 रुपये टैक्स इम्पेक्ट आया है। इसके बाद वह अपने तय कार्यक्रम के लिए भिलाई स्टील प्लांट के लिए रवाना हुए। 

विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता

दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मिट्‌टी के चूल्हे लेकर कांग्रेसी राजीव गांधी चौक पर बैठ गए। मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि लगातार कुछ राज्यों में भारतीय जनता को हार मिली इसके बाद जनता को परेशान करने यह दाम बढ़ाए गए हैं, केंद्र सरकार को मुल्यों में वृध्दी में नियंत्रण नहीं कर पा रही है, जो कि सही नही है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100