Chhattisgarh News In Hindi : Uparvah News – chhattisgarh news rally in raipur today for the demand of old pension | पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आज रायपुर में रैली

छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कल्याण संघ एनएम ओपीएस, एफएएन पीएसआर रेलवे के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्यभर के कर्मचारी 23 फरवरी को राजधानी रायपुर में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पेंशन अधिकार महासम्मेलन एवं रैली करेंगे।

संघ के जिला अध्यक्ष छन्नूलाल साहू एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव अजय कड़व ने बताया कि रविवार को किए जाने वाले महासम्मेलन एवं विशाल पेंशन अधिकार रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं अमरीक सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं मुख्यमंत्री, छग शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जिला इकाई राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने सभी विभागों के पुरानी पेंशन विहीन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रविवार को राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में शामिल होने के लिए अपील की है। अपील करने वालों में अजय कड़व, पुरुषोत्तम पडौटी, प्रेमलता शर्मा, छन्नूलाल साहू, कृष्णा दास, अजय गढ़पायले, खिलावन सिंह ठाकुर, संतोष कुमार नेताम, लोकेश साहू, प्रफुल्ल झा, छनेन्द्र साहू, केदारनाथ पाडे, भूपेश साहू, सरिता खान, फुल बाई आर्य, लक्ष्मी गेड़ाम, सुषमा चौरे, मंजू देवांगन, माला गौतम, सुशील देवांगन, जयप्रकाश साहू, हरनाम सिंह यादव, पूनाराम यादव, शैलेन्द्र साहू, हेमंत निर्मलकर, प्रीतलाल साहू, सतीश देवांगन, सुविलास चंद्राकर, शशिकांत पंचभावे, राकेश कुमार साहू, अमित श्रीवास्तव, निलेश रामटेके, राहुलदेव श्यामकर, उमेश टंडन आदि।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here