Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news bike rider died in road accident angry villagers did a check up by keeping a dead body | सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम


ग्राम मचांदुर में शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सिर्री और मचांदुर के रहवासी सड़क हादसे में युवक की मौत से नाराज थे। बाइक सवार युवक को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मार दिया था। इससे युवक बाइक समेत ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की आर्थिक मदद मिलने के बाद जाम खत्म हो गया। उतई पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में गोपेश सेन (24) निवासी सिर्री की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर चिर पोटी मुक्तिधाम के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण शव रखकर चक्काजाम करने लगे। 25 हजार का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here