Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news three day annual satsang from 15 in kabir shanti niketan gatapar | कबीर शांति निकेतन गातापार में त्रिदिवसीय वार्षिक सत्संग 15 से


जामगांव आर|साध्वी कालिंदी देवी और शेष ब्रह्मचारी गोवर्धनदास की स्मृति में कबीर शांति निकेतन गातापार में 15 से 17 फरवरी तक त्रिदिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। संत नियमदास ने बताया कि सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी तीन दिनों तक कबीर शांति निकेतन गातापार में प्रवाहित होगी।

16 व 17 फरवरी को प्रतिदिन 1000 भक्त भंडारा में प्रसाद ग्रहण करेंगे। 15 फरवरी को भजन कीर्तन होगा। भक्त कबीर वाणी का रसपान भी करेंगे। 15 व 16 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 4 से 6 बजे तक, 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे सत्संग होगा। नेपाल के प्रसिद्ध कबीर संत व प्रखर वक्ता संत शिवम साहेब कबीर वाणी का रसपान कराएंगे। शिवम साहेब अभी गातापार पहुंच चुके है। सत्संग समारोह का संचालन संत गुरुमुख साहेब करेंगे। आयोजन की तैयारी की जा रही।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here