नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया।भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला। रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और नगरीय निकायों के बेहतर प्रयासों को दिया। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा सहित संबंधित नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्त मौजूद रहे।


