मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ट्रांजिट विजिट, खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

छतरपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ से खजुराहो एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे। खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के लिए प्लेन से रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here