मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज दुर्घटना में छतरपुर जिले की महिला के निधन पर दु:ख व्यक्त किया…..

मृतका के परिजन को दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की श्रीमती हुकुमबाई लोधी जी सहित अनेक श्रद्धालुओं के असमय काल-कवलित होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां गंगा से दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की करबद्ध प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतका के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा भी नियमानुसार शोकाकुल परिवार की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार से समन्वय कर पार्थिव देह को एम्बुलेंस के माध्यम से मृतका के गृहग्राम लाया जा रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दिए संदेश में बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनकी तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2708055 एवं 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचुएशन रूम, भोपाल) स्थापित कर दिया गया है। जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी समय इन नंबरों पर कॉल करके वांछित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी की अलसुबह प्रयागराज में अत्यधिक भीड़ के कारण हुई आपाधापी में छतरपुर जिले के ग्राम सुनवाहा, थाना बक्सवाहा निवासी श्रीमती हुकुमबाई लोधी पत्नी स्व. रमेश लोधी की असामयिक मृत्यु हो गई। मृतका अपने परिजन और ग्रामवासियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गई थीं। दिनांक 28 एवं 29 जनवरी की दरमियानी रात करीब डेढ़ से दो बजे के दौरान संगम रामघाट पर अत्यधिक भीड़ में गिर जाने व धमच लग जाने से उसकी मृत्यु हो गई। कलेक्टर छतरपुर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा मृतका के परिजन को अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपए तथा मृतका का परिवार बीपीएल कार्डधारक होने के कारण उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में मृत्यु सहायता के रूप में 20 हजार रूपए भी प्रदान किए जा रहे हैं।——–

https://twitter.com/ians_india/status/1884637426011734428?t=Bxx-241x_GXW7IR0bNLRZg&s=09

छतरपुर – महाकुंभ में मची भगदड़ में छतरपुर की महिला श्रद्धालु की भी हुई है मौत..हुकुम वाई लोधी बताया जा रहा है मृतक महिला का नाम..बक्सवाहा तहसील के ग्राम सुनवाहा कि रहने बाली है मृतक महिला श्रद्धालु..अपने परिवार सहित 15 लोगो के साथ कुम्भ में स्नान करने गईं थी प्रयागराज..कुछ लोगो के लापता होने और घायल होने की भी है सूचना…पीड़ित साथी जन प्रयागराज में अपनों की तलाश में जुटे..जिला प्रशासन प्रयागराज प्रशासन से संपर्क कर जिले श्रद्धालुओं की जुटा रहा है जानकारी।

बाइट, मिलिंद कुमार नागदेवे,ADM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here