मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रतलाम में RISE-2025 कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ, भोपाल में युवा संसद में भी होंगे शामिल

भोपाल, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (शुक्रवार) रतलाम में RISE-2025 कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, वे भोपाल में युवा संसद कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे भोपाल नगर निगम सभागार में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, दोपहर 1 बजे वे भोपाल से रतलाम के लिए रवाना होंगे।

रतलाम में, मुख्यमंत्री रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्पलॉयमेंट कॉन्क्लेव (RISE-2025) में शामिल होंगे और कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री रात 9 बजे भोपाल वापस लौट आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here